July 14, 2026 7:09 am

July 14, 2026 7:09 am

HARYANA:CET–2025: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट को मंजूरी

चंडीगढ़, 22 जनवरी। सीईटी–2025 के अंतर्गत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार करते हुए हरियाणा सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 03 वर्ष की आयु छूट देने पर सहमति व्यक्त की है। इस संबंध में आयोग को विधिवत अवगत करा दिया गया है और नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय विशेष रूप से उन युवाओं के हित में लिया गया है, जो वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित न हो पाने के चलते आयु सीमा से बाहर हो रहे थे। वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित होने के मद्देनज़र सरकार ने समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अहम फैसला लिया है।
श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि आयु छूट से अधिक संख्या में योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि आयोग भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी करते हुए सीईटी फेज–II के अंतर्गत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत पुरुष कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और हरियाणा रेलवे पुलिस (एचआरपी) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 5500 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल तथा 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए आरक्षित हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 4 5 9
Total Users : 368459
Total views : 602681

शहर चुनें