September 20, 2026 10:56 am

September 20, 2026 10:56 am

चंडीगढ़ प्रशासन ने हरि कालिक्कट को दिल्ली सरकार में नई जिम्मेदारी के लिए किया रिलीव

चंडीगढ़, 22 जनवरी 2026: चंडीगढ़ प्रशासन ने गुरुवार को आईएएस अधिकारी हरि कालिक्कट (AGMUT:2018 बैच) को नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव करने का आदेश जारी किया है। यह कदम भारत सरकार, गृह मंत्रालय के आदेश संख्या 14020/04/2022-UTS.I, दिनांक 04 जनवरी 2026 के अनुपालन में लिया गया है।
कालिक्कट अब दिल्ली सरकार (Government of NCT of Delhi) में शामिल होंगे और वहाँ अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस द्वारा जारी इस आदेश में यह बताया गया कि प्रशासन के प्रशासक की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है।
हरि कालिक्कट ने चंडीगढ़ प्रशासन में रहते हुए कमिश्नर आबकारी एवम कराधान, एमडी सिटको सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के प्रयासों को सराहा गया। वे अपने कार्यकाल में विभिन्न विभागों के सुधार, नीति निर्माण और राज्य-स्तरीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन में सक्रिय रहे।
इस स्थानांतरण से चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारी स्थानांतरण की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 8 0 5
Total Users : 416805
Total views : 668012

शहर चुनें