August 27, 2026 11:11 pm

August 27, 2026 11:11 pm

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

जींद के सिद्धपीठ जयंती माता मंदिर में दो घंटे तक गूंजा माता का गुणगान

अमित ढुल की भजन संध्या ने बांधा समां, हजारों श्रद्धालुओं ने दी मुख्यमंत्री को बधाई
जींद, 25 जनवरी। हरियाणा के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जींद जिले के ऐतिहासिक सिद्धपीठ जयंती माता मंदिर में भव्य, आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में “जय माता दी” के गगनभेदी जयघोषों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं हरियाणा की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक अमित ढुल की लगभग दो घंटे चली भजन संध्या रही। अमित ढुल ने अपनी मधुर और भावनात्मक प्रस्तुति से माता जयंती देवी का गुणगान किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, कई भक्त भाव-विभोर होकर नाचते-गाते दिखे और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, किसानों की समृद्धि, युवाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान की कामना करते हुए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्यक्रम से पूर्व विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य और हरियाणा की खुशहाली के लिए मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं।
कार्यक्रम सर्व समाज के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रामपाल सैनी, सैनी महापंचायत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दहिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी ने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति जनता के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। अमित ढुल की भजन संध्या ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया।
जयंती माता की पावन धरा पर आयोजित यह उत्सव न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिन का उत्सव रहा, बल्कि प्रदेश में एकता, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का सशक्त संदेश भी दे गया। यह आयोजन हरियाणा की जनता के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति गहरे लगाव और समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 4
Total Users : 399234
Total views : 644465

शहर चुनें