June 15, 2026 2:10 pm

June 15, 2026 2:10 pm

BJP बजट के नाम पर जनता को  गुमराह करती है, पिछले कार्यकाल में भी विपक्ष के सुझावों पर नहीं किया अमल – हुड्डा

चंडीगढ़, 25 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा बजट के नाम पर जनता को गुमराह किया है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए सरकार द्वारा हर बार विपक्ष से बजट को लेकर सुझाव मांगकर जनता की आँखों में धूल झोंकी जाती है। विपक्ष ने बजट पर कई बार इस सरकार को आम जनहित से जुड़े महत्त्वपूर्ण सुझाव भेजे, लेकिन आज तक बीजेपी ने उनमें से किसी भी सुझाव पर कोई अमल नहीं किया।

यही वजह है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का लगातार बंटाधार होता जा रहा है। कर्ज़ आसमान छू रहा और कोई रचनात्मक कार्य नहीं हो रहे। हरियाणा की अर्थव्यवस्था हर पैमाने में पिछड़ रही है, यही कारण है कि हरियाणा बनने से लेकर 2014 तक जिस प्रदेश पर मात्र 70 हजार करोड़ का कर्ज था, वह अब 5 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। जबकि, पिछले 11 साल में इस सरकार ने हरियाणा में न तो कोई बड़ा उद्योग स्थापित किया, न कोई बड़ी परियोजना शुरू की, न कोई बड़ी यूनिवर्सिटी या संस्थान बनाया, न ही 1 इंच मेट्रो को आगे बढ़ाया और ना ही कोई नई रेलवे लाइन स्थापित की गई। सवाल है कि बावजूद इसके लाखों करोड़ का कर्ज लेकर कहां खर्च किया गया।

उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब भी जनता को पता है। बीजेपी सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को घोटालों की भेंट चढ़ा दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस विधायक अब बजट पर सुझाव देने वाले झांसे में नहीं आएंगे। बजट पेश होने के बाद ही वो अपनी प्रतिक्रिया देंगे। क्योंकि, जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थे, तब भी उन्होंने बजट पर सुझाव मांगे थे। विपक्ष ने सुझाव दिए भी थे, लेकिन किसी भी सुझाव का बजट में जिक्र तक नहीं किया गया। अब नये मुख्यमंत्री भी जनहित में काम करने और फैसले लेने की बजाय इवेंट मैनेजमेंट का सहारा ले रहे हैं। सरकार राजनीति करने की बजाय जनता के हित में सभी वर्गों के हित का बजट लाएगी तो विपक्ष भी सराहना करेगा। यद्यपि कांग्रेस सदन में जनता के मुद्दों की लड़ाई तो लड़ेगी ही।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 5 4
Total Users : 344054
Total views : 569425

शहर चुनें