September 21, 2026 3:21 am

September 21, 2026 3:21 am

चंडीगढ़ के तरंग पहलवान ने ऑल इंडिया इंटर साईं रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

चंडीगढ़/लखनऊ: लखनऊ में 20 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर साईं रेसलिंग टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-20 के छात्र तरंग पहलवान ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के दौरान तरंग पहलवान ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और दमखम का परिचय देते हुए देशभर से आए मजबूत पहलवानों को पराजित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि चंडीगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
तरंग की इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल प्रशासन, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की एक बड़ी प्रेरणा बनेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें