August 5, 2026 8:04 am

August 5, 2026 8:04 am

PANCHKULA: कार से रास्ता रोककर युवक पर चाकू से हमला करने वाले 4 आरोपी मात्र 2 घंटे में गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त कार व चाकू बरामद, चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में

पंचकूला, 25 जनवरी 2026: पंचकूला पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बरवाला क्षेत्र के गांव भरेली में रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई कार और चाकू भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत में भरेली निवासी युवक ने बताया कि 23 जनवरी की शाम वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार में सवार होकर बरवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव भरेली के सरकारी स्कूल के पास गांव के ही कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले बदसलूकी की और फिर एक आरोपी ने युवक का हाथ पकड़ा, जबकि दूसरे ने उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को तुरंत बरवाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर किया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलते ही थाना चंडीमंदिर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 118(1), 126, 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
बरवाला चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह और जांच अधिकारी लवनीश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और युवराज उर्फ अंकित, बबलप्रीत, खुशप्रीत और कर्ण को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी गांव भरेली के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कार और चाकू बरामद कर लिए हैं। चारों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता का सख्त संदेश:
जिले में किसी भी तरह की गुंडागर्दी, हिंसा या कानून को हाथ में लेने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 6 4 3
Total Users : 382643
Total views : 622067

शहर चुनें