May 23, 2026 9:09 pm

May 23, 2026 9:09 pm

HARYANA: 2 फरवरी को हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की मंत्रिमंडल बैठक सोमवार, 2 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 4 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित मुख्य सभा कक्ष (मंज़िल-4) में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (कैबिनेट शाखा) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मंत्रिमंडल की इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।
सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई सूचना
मंत्रिमंडल बैठक की सूचना मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और मुख्य सचिव को भेज दी गई है। इसके साथ ही सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक और पुलिस महानिदेशक (DGP) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है।
सरकार के लिए अहम मानी जा रही बैठक
राजनीतिक हलकों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। बजट सत्र से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल बैठक में कई लंबित प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
बैठक से जुड़े फैसलों पर प्रदेशवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

कॉपी
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 7 1
Total Users : 323571
Total views : 540291

शहर चुनें