September 20, 2026 6:34 am

September 20, 2026 6:34 am

CHANDIGARH: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी

सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी रहे मौजूद
रमेश गोयत
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के नव-निर्वाचित मेयर सौरभ जोशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा को नगर निगम चुनाव में जीत पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में चंडीगढ़ की जनता को सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम और प्रशासन के आपसी समन्वय से चंडीगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी। भेंट के दौरान शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर कुटीर पर चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के विजयी नेतृत्व का अभिनंदन करने का उन्हें सौभाग्य मिला। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जतिंदरपाल मल्होत्रा, नवनिर्वाचित मेयर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर सुमन शर्मा को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा करवाया और हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ भाजपा की पूरी टीम और समर्पित कार्यकर्ताओं को भी शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और सेवा भाव से यह विजय संभव हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में चंडीगढ़ की प्रगति और जनसेवा के लिए सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 6 8
Total Users : 416568
Total views : 667675

शहर चुनें