November 27, 2026 6:30 pm

November 27, 2026 6:30 pm

चंडीगढ़ मौसम अपडेट: बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और कोहरे से ठंड बढ़ी

हरियाणा के 17 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट, ओलावृष्टि की भी आशंका

चंडीगढ़: चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 1 फरवरी की सुबह शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई, जबकि कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी प्रभावित रही। ठंडी हवाओं और नमी के कारण ठंड का असर बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में देर रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। रविवार की अर्ली मॉर्निंग में कई जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है, वहीं उत्तर और दक्षिण हरियाणा के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड:

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बादल छाए रहने से रात के तापमान में फिलहाल हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, बारिश के बाद ठंड और कंपकंपी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 फरवरी को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

4 फरवरी से मौसम साफ, शीतलहर की चेतावनी:

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन इसके बाद शीतलहर चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, कोहरे और कम विजिबिलिटी के दौरान सावधानी बरतें तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम रखें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 3 2 7 4
Total Users : 463274
Total views : 731900

शहर चुनें