August 29, 2026 5:44 am

August 29, 2026 5:44 am

हरियाणा को बजट में कोई नई सौगात नहीं : सुरेंद्र राठी

बजट “फेंकू और लपेटू” राठी

पंचकूला। केंद्रीय बजट को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व लोकसभा अध्यक्ष अंबाला सुरेंद्र राठी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा समेत देश के आम नागरिकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हरियाणा के लिए किसी भी नए बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की गई, जिससे प्रदेशवासियों में निराशा है।

राठी ने कहा कि बजट पेश होते ही शेयर बाज़ार में गिरावट आई, जिससे पहले से महँगाई और बेरोज़गारी से जूझ रहे मिडिल क्लास की परेशानियाँ और बढ़ गईं। उन्होंने इस बजट को “फेंकू और लपेटू” बताते हुए कहा कि विकसित भारत का नारा केवल एक मज़ाक बनकर रह गया है।

राठी ने कहा कि शिक्षा का कुल बजट पहले 4.5 प्रतिशत था, जिसे घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं रक्षा बजट भी कुल बजट का 17 प्रतिशत से घटकर 13 प्रतिशत पर आ गया है, जो सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोज़गार, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई ठोस प्रावधान नहीं है। गरीब और मज़दूर वर्ग के लिए भी बजट में कोई ठोस राहत नहीं दी गई।

सुरेंद्र राठी ने आरोप लगाया कि बजट केवल आँकड़ों की बाज़ीगरी है, ज़मीनी हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है। आम जनता बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, जबकि बजट का लाभ पूंजीपतियों और कॉर्पोरेट घरानों तक ही सीमित दिखाई देता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 7
Total Users : 400087
Total views : 645617

शहर चुनें