September 22, 2026 11:56 pm

September 22, 2026 11:56 pm

PANCHKULA: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, दो चोरीशुदा बाइक बरामद

पंचकूला, 02 फरवरी 2026: पंचकूला पुलिस की एवीटी स्टाफ टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को थाना सेक्टर-20 पंचकूला में गांव अभयपुर, सेक्टर-19 निवासी मीरा मजूमदार की शिकायत पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी सेक्टर-19 और एवीटी स्टाफ पंचकूला की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1 फरवरी 2026 को आरोपी नवजोत सिंह पुत्र सतवंत सिंह, निवासी भवात, जीरकपुर (पंजाब) को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, पंचकूला से दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करवाईं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रार्थना की गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 3 5 8
Total Users : 418358
Total views : 670018

शहर चुनें