October 12, 2026 4:25 pm

October 12, 2026 4:25 pm

पंचकूला नगर निगम चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए रिकॉर्ड आवेदन, संगठन में दिखा ज़बरदस्त उत्साह

पंचकूला: पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में आवेदन की अंतिम तिथि के दिन जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। पार्टी को शहर के सभी वार्डों से रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो जनता के बीच कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास और संगठन की मजबूती को दर्शाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को करीब 280 आवेदन फॉर्म मिले हैं। वहीं, मेयर पद के लिए भी दर्जनों मजबूत और प्रभावशाली दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि कांग्रेस के पास हर वार्ड में एक से बढ़कर एक योग्य, ज़मीनी और लोकप्रिय उम्मीदवार मौजूद हैं।
हर वार्ड में टिकट को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी का संगठन न केवल मज़बूत है, बल्कि कार्यकर्ताओं और संभावित जनप्रतिनिधियों में कांग्रेस को लेकर गहरा भरोसा भी है। कांग्रेस के पास अनुभव और युवाशक्ति का ऐसा संतुलन है, जो जनसेवा से जुड़कर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा सकता है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है—पंचकूला का समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान। पार्टी हाईकमान द्वारा सभी आवेदनों पर गंभीर और व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही योग्य और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ आगामी नगर निगम चुनाव में उतरने की तैयारी में है और पंचकूला की जनता से मिल रहे सकारात्मक समर्थन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नज़र आ रही

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 3 9
Total Users : 429239
Total views : 684474

शहर चुनें