October 12, 2026 5:11 pm

October 12, 2026 5:11 pm

Sonipat Accident: भतीजे की शादी से पहले उजड़ा परिवार! सोनीपत में दो कारों की भीषण टक्कर, 3 बेटियों के पिता की मौत

Sonipat Road Accident Anil Kumar Death Wrong Side Driving News

Sonipat Accident: बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में एक फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा सोनीपत-गोहाना हाईवे पर हुआ है। दो कारों की आमने-सामने की टक्कर के बाद गांव लाठ के 52 वर्षीय अनिल कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह तीन बेटियों के पिता थे। इसके बाद शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है।

Tragic Accident In Vadodara: Husband And Wife Killed After Their Activa Hit  By Truck

सोनीपत नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे परिवार जनों और पड़ोसियों ने बताया कि भिगान में एक फैक्टरी में नौकरी कर रहे अनिल कुमार परिवार समेत शहर की व्हाइट लिली सोसाइटी में फ्लैट में थे। उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी बीएससी कर रही है और छोटी दोनों 11वीं में पढ़ती हैं। 6 फरवरी को अनिल के भतीजे की शादी है, जिसकी तैयारियों के चलते वह गांव में आए हुए थे। रात करीब 10 बजे के बाद जब वह वापस सोसाइटी लौट रहे थे तो गांव जाहरी के पास वह कार हादसे का शिकार हो गए।

पता चलने के बाद रात करीब 12 बजे परिजन अनिल को लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक हादसे की वजह एक कार चालक के फ्लाईओवर पर गलत दिशा से चल रहे होने को बताया जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि गलत दिशा में चल रही कार अनिल कुमार की थी या दूसरी। फिलहाल मामले की तह तक जाने की कोशिशें जारी हैं।

https://babugirihindi.com/archives/5312

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

Our Visitor

4 2 9 2 5 0
Total Users : 429250
Total views : 684518

शहर चुनें