April 5, 2026 6:18 am

April 5, 2026 6:18 am

Tarn Taran College Shooting News : क्लासरूम में घुसा और छात्रा के सिर में मार दी गोली, फिर खुद को किया शूट, देखें VIDEO

Tarn Taran Law College classroom crime scene investigation after shooting incident

Tarn Taran College Shooting News : तरनतारन स्थित एक लॉ कॉलेज में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने क्लासरूम के अंदर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मार ली। इस दिल दहला देने वाली घटना का करीब 10 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है।

फुटेज के अनुसार, छात्रा क्लासरूम में बेंच पर बैठी हुई थी। इसी दौरान युवक वहां पहुंचता है और दोनों के बीच कुछ क्षण बातचीत होती है। अचानक युवक पिस्टल निकालकर छात्रा के सिर में गोली मार देता है। इसके बाद वह दोबारा पिस्टल को लोड करता है और खुद के सिर में गोली चला लेता है। गोली चलने की आवाज सुनते ही एक अन्य छात्रा बाहर की ओर दौड़ती है और कुछ ही देर में अन्य छात्र मौके पर पहुंच जाते हैं।

मृतकों की पहचान


पुलिस के अनुसार, मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान प्रिंसराज सिंह निवासी नौशहरा पन्नुआं के तौर पर हुई है। दोनों ही उसी लॉ कॉलेज में अध्ययनरत थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे कॉलेज परिसर को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीमें मौके से सबूत जुटा रही हैं। पुलिस हत्या के कारणों और दोनों के बीच संबंधों की गहराई से जांच कर रही है।

परिजनों ने कॉलेज सुरक्षा पर उठाए सवाल


घटना की सूचना मिलने के बाद कॉलेज पहुंचे छात्र-छात्राओं के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और किसी ने यह जांच नहीं की कि छात्र हथियार लेकर अंदर कैसे प्रवेश कर गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा की मां को पहले फोन पर केवल यह कहा गया कि बेटी को चोट लगी है और जल्द कॉलेज पहुंचें। मौके पर पहुंचने पर उन्हें सच्चाई का पता चला कि छात्रा को गोली मारी गई है। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मृत छात्रा की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी सुबह सामान्य रूप से कॉलेज गई थी और किसी विवाद की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज से फोन कर सिर्फ इतना बताया गया कि बेटी को गंभीर चोट लगी है। जब वे कॉलेज पहुंचीं, तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक तरनतारन का रहने वाला बताया जा रहा है और घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद हुई है।

हथियार की जांच जारी


एसीपी जगबीर सिंह ने बताया कि घटना के समय कक्षा शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं उसके परिवार के पास लाइसेंसी हथियार तो नहीं है। यदि ऐसा नहीं पाया गया, तो पिस्टल के अवैध होने की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/6136

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

News

virender chahal

Our Visitor

2 9 0 9 8 2
Total Users : 290982
Total views : 493101

शहर चुनें