पंचकूला | शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी और बढ़ते सड़क हादसों के खतरे को लेकर नागरिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। विकास मंच पंचकूला ने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) और एसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख चौराहों और टी-पॉइंट्स पर फिर से होम गार्ड्स/पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विकास मंच के सदस्यों का कहना है कि पहले पंचकूला के कई चौराहों और टी-पॉइंट्स पर होम गार्ड्स तैनात रहते थे, जिससे ट्रैफिक नियंत्रित रहता था और रेड लाइट क्रॉसिंग, गलत साइड ड्राइविंग जैसी घटनाओं पर रोक लगती थी। लेकिन लंबे समय से होम गार्ड्स की ड्यूटी हटाए जाने के बाद स्थिति बिगड़ती जा रही है।
रेड लाइट होते हुए भी नियमों की धज्जियां
ज्ञापन में बताया गया कि जहां ट्रैफिक लाइट्स नहीं हैं, वहां तो यातायात पूरी तरह अनियंत्रित है ही, लेकिन जहां ट्रैफिक लाइट्स लगी हुई हैं, वहां भी लोग बेखौफ होकर रेड लाइट क्रॉस करते नजर आते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
सेक्टर 12/11/4 टी-पॉइंट बना हादसों का केंद्र
विकास मंच ने विशेष रूप से सेक्टर 12/11/4 के टी-पॉइंट का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां गलत दिशा से निकलने वाले वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जबकि इस स्थान पर ट्रैफिक लाइट्स भी लगी हुई हैं। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा।
सुबह-शाम पुलिस तैनाती की मांग
इसके अलावा सेक्टर 11/15/10/14 के चौक पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। मंच ने मांग की है कि इन व्यस्त समयों में ट्रैफिक रेगुलेशन के लिए कम से कम एक पुलिसकर्मी या होम गार्ड की स्थायी तैनाती सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील
विकास मंच पंचकूला के सदस्यों राकेश अग्रवाल, बिट्टू सडाना और देव राज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है कि शहर में ट्रैफिक नियंत्रण को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील और व्यस्त स्थानों पर तुरंत ड्यूटी लगाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
नागरिकों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए पंचकूला की ट्रैफिक व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम











Total Users : 291401
Total views : 493732