September 19, 2026 11:35 pm

September 19, 2026 11:35 pm

HARYANA: खेल नर्सरी आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 15 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन

चंडीगढ़- 10 फरवरी -खेल विभाग, हरियाणा की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान खेल नर्सरी के आवंटन हेतु सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेलों के लिए ही खोली जाएंगी। खेल विभाग ने सभी पात्र सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संबंधित वेबसाइट पर समय रहते अपना आवेदन पंजीकृत करना सुनिश्चित करें, ताकि खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 6
Total Users : 416416
Total views : 667493

शहर चुनें