October 13, 2026 2:18 pm

October 13, 2026 2:18 pm

शातिर स्नैचर पर पंचकूला पुलिस का शिकंजा; दो और वारदातों का खुलासा, चोरी के मोबाइल फोन व बाइक बरामद

पंचकूला, 10 फरवरी: पंचकूला पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी व 28 जनवरी 2026 को सेक्टर-15 और सेक्टर-16, पंचकूला में महिलाओं से मोबाइल फोन छीने जाने की घटनाएं सामने आई थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मोहित उर्फ मोरी (उम्र 32 वर्ष) को काबू किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक आईफोन, एक रियलमी नारजो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस) बरामद की। बरामद मोबाइल फोन पीड़ित महिलाओं द्वारा पहचान कर लिए गए हैं।
आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबाला भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और किन वारदातों को अंजाम दिया है।
पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेंगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 7 1
Total Users : 429571
Total views : 684951

शहर चुनें