September 21, 2026 3:21 am

September 21, 2026 3:21 am

CHANDIGARH: GMCH सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के चुनाव को लेबर कोर्ट से मिली क्लीन चिट

चंडीगढ़। जीएमसीएच कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा कर्मचारी वर्कर यूनियन (रजि. 589/2009) के 23 दिसंबर 2025 को संपन्न हुए वार्षिक चुनाव को लेकर दायर की गई शिकायत को लेबर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। माननीय असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने चुनाव प्रक्रिया को सही मानते हुए यूनियन को क्लीन चिट दी है।

10 फरवरी को लेबर ऑफिस, सेक्टर-30 में हुई सुनवाई के दौरान यूनियन की ओर से चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिन्हें जांच के बाद सही पाया गया। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से आरोपों के समर्थन में कोई ठोस या पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके।
यूनियन के अध्यक्ष हरदीप सिंह और महासचिव सुखबीर सिंह ने बताया कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों के अवलोकन के बाद असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने 23 दिसंबर 2025 को हुए चुनाव को वैध ठहराते हुए शिकायत को रद्द कर दिया। साथ ही, विजेता प्रधान को यूनियन के दस्तावेजों और यूनियन चंदे का चार्ज लेने के लिए आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया है।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि निर्णय के बाद जल्द ही औपचारिक रूप से चार्ज लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और कर्मचारियों के हित में कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें