April 5, 2026 11:51 pm

April 5, 2026 11:51 pm

आज का पंचांग | 18 फरवरी 2026, बुधवार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि

आज 18 फरवरी 2026, बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार आज के तिथि देवता धन के देवता कुबेर और सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा माने जाते हैं।
यह तिथि नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग के लिए शुभ मानी जाती है, लेकिन किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए इसे अनुकूल नहीं माना जाता। आज चंद्र दर्शन का भी विशेष महत्व है।

18 फरवरी 2026 का पंचांग
विक्रम संवत: 2082
मास: फाल्गुन
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: प्रतिपदा
वार: बुधवार
योग: शिव
नक्षत्र: शतभिषा
करण: नाग
चंद्र राशि: कुंभ
सूर्य राशि: कुंभ
सूर्योदय: सुबह 06:58 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:12 बजे
चंद्रोदय: सुबह 07:23 बजे
चंद्रास्त: शाम 07:10 बजे
राहुकाल: 12:35 से 13:59
यमगंड: 08:22 से 09:46
यात्रा के लिए आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा कुंभ राशि में और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे।
यह नक्षत्र सुबह 06:40 से रात 20:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु माने जाते हैं।
हालांकि इसे पूर्ण रूप से शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता, लेकिन यात्रा, आध्यात्मिक उन्नति और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र उपयुक्त है।

आज का वर्जित समय
आज 12:35 से 13:59 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।
इसके अलावा यमगंड, गुलिक काल, दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम में भी शुभ कार्य न करने की सलाह दी जाती है।
यह पंचांग समाचार धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 3 5
Total Users : 291335
Total views : 493631

शहर चुनें