June 15, 2026 5:18 pm

June 15, 2026 5:18 pm

पंचकूला को स्वच्छ और बेहतरीन शहर बनाने की पहल तेज

जिला प्रशासन ने जारी की विभागवार जिम्मेदारियों की सूची, टोल-फ्री नंबर जारी करने के निर्देश
पंचकूला, 20 फरवरी। पंचकूला को साफ-सुथरा, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त मॉडल शहर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया ने शहर की मूलभूत समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम ने कहा कि शहर की स्वच्छता, सड़क व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज, स्टॉर्म लाइन और पार्कों की देखरेख को लेकर आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार टोल-फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिक सीधे संबंधित विभाग से संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करवा सकें।

टोल-फ्री नंबर से सीधे होगा समाधान
एसडीएम  कटारिया ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी तय कर सार्वजनिक रूप से टोल-फ्री नंबर जारी करे। इससे नागरिकों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सड़क, पार्क, पेयजल, सीवरेज या अन्य किसी समस्या की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि शहर को बेहतर बनाया जा सके।

इन विभागों को दिए गए विशेष निर्देश
जिला प्रशासन ने निम्न विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं—
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVपी)
पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA)
नगर निगम पंचकूला
एचएसआईआईडीसी
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
सड़कों की जिम्मेदारी: किस क्षेत्र में कौन विभाग?
🔹 एचएसवीपी डिविजन-1
सेक्टर 1, 3, 5 की आंतरिक सड़कें
सेक्टर 1 से 21 तक की कई आंतरिक मार्ग
🔹 एचएसवीपी डिविजन-2
सेक्टर 23, 24, 27, 28, 31, 32 की सड़कें
पिंजौर क्षेत्र के सेक्टर 27/28, 27/30, 28/30, सेक्टर-30
शिवालिक कंट्री क्लब से साकेतड़ी व किशनगढ़ मार्ग
🔹 पीएमडीए डिविजन-1
सेक्टर 1 से 21 की डिवाइडिंग रोड
ओल्ड पंचकूला से पीर बाबा से यूटी बॉर्डर (कालका रोड)
🔹 नगर निगम पंचकूला
सेक्टर 2, 4, 6 से 21 तक की आंतरिक सड़कें
एमडीसी सेक्टर-5ए की सड़कें
🔹 एचएसआईआईडीसी
सेक्टर-22 फेज-1 व फेज-2 (इंडस्ट्रियल एरिया)
पेयजल आपूर्ति: विभागवार क्षेत्र
सेक्टर 1 से 21, फेज-1, फेज-2 – HSVपी डिविजन-1
एमडीसी सेक्टर 1-7, सेक्टर 22-28 – HSVपी डिविजन-2
एमडीसी साकेतड़ी, नाडा गांव, देवीनगर – पब्लिक हेल्थ डिविजन
सीवरेज व्यवस्था: समाधान के लिए कहां करें संपर्क
सेक्टर 1 से 21, फेज-1 व 2 – HSVपी डिविजन-1
सेक्टर 22 से 32 (कुछ क्षेत्रों को छोड़कर) – HSVपी डिविजन-2
एमडीसी व साकेतड़ी क्षेत्र – पब्लिक हेल्थ विभाग
आंधी-तूफान व स्टॉर्म लाइन व्यवस्था
डिवाइडिंग रोड की स्टॉर्म लाइन – पीएमडीए डिविजन-3
सेक्टर 1, 3, 5 की आंतरिक स्टॉर्म लाइन – HSVपी डिविजन-1
सेक्टर 23, 24, 27, 28, 31, 32 – HSVपी डिविजन-2
सेक्टर 22 इंडस्ट्रियल एरिया – एचएसआईआईडीसी
पार्कों की देखरेख: किसके जिम्मे कौन सा पार्क
🌳 HSVपी हॉर्टिकल्चर
राजीव गांधी पार्क (एमडीसी सेक्टर-1)
सिल्वर जुबली पार्क (सेक्टर-5)
🌿 पीएमडीए हॉर्टिकल्चर
टाउन पार्क
कैक्टस गार्डन
निर्जर वाटिका
टोपेरी पार्क (सेक्टर-6)
ट्रैफिक पार्क (सेक्टर-12ए)
हर्बल पार्क (सेक्टर-26)
ग्रीन बेल्ट (कालका रोड व एनएच-105)
नागरिक सहयोग से बनेगा ‘स्मार्ट पंचकूला’
एसडीएम  चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि प्रशासन की यह पहल नागरिकों के सहयोग से ही सफल होगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी समस्या की सूचना संबंधित विभाग को अवश्य दें।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि पंचकूला को एक साफ, सुंदर, व्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण शहर के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर व्यक्ति को समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 5
Total Users : 344125
Total views : 569513

शहर चुनें