September 21, 2026 9:10 am

September 21, 2026 9:10 am

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन

सेक्टर-39 स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई युवा और सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल
चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026। आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय (कोठी नंबर 965) में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह, सह-प्रभारी सनी अहलूवालिया और चंडीगढ़ यूनिट के प्रधान विजयपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा नेता विपक्ष हरदीप सिंह, काउंसलर दमन प्रीत, अंजू कत्याल, जीवन सिंह गई, पीपी गई और देशराज सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 14, 33, 18, 2 सहित अन्य क्षेत्रों से आए युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ली। नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने वाली पार्टी है और हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती की कड़ी है।


नेताओं ने विश्वास जताया कि नए साथियों के जुड़ने से चंडीगढ़ में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी तथा आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
नए सदस्यों ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में चंडीगढ़ यूनिट ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 4 6 0
Total Users : 417460
Total views : 668874

शहर चुनें