June 15, 2026 5:18 pm

June 15, 2026 5:18 pm

Ranchi से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, सभी 7 लोगों की मौत

चतरा (झारखंड), सोमवार रात: Ranchi से दिल्ली के लिए उड़ी एक एयर एंबुलेंस झारखंड के Chatra जिले के सिमरिया इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद टूटा संपर्क
यह विमान दिल्ली स्थित गैर-निर्धारित ऑपरेटर Redbird Airways Pvt Ltd द्वारा संचालित किया जा रहा था। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। करीब 7:30 बजे इसका संपर्क टूट गया।
चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। घटनास्थल घने जंगल और दुर्गम इलाके में होने के कारण राहत व बचाव कार्य में कठिनाई आई।

आंधी-तूफान के कारण हादसे की आशंका
चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बताया कि सिमरिया के बरियातू पंचायत क्षेत्र के जंगल में विमान गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज आंधी-तूफान के कारण हादसा हुआ। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान
एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के अनुसार सभी सात शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
कैप्टन विवेक विकास भगत
कैप्टन सवराजदीप सिंह
संजय कुमार
डॉ. विकास कुमार गुप्ता
सचिन कुमार मिश्रा
अर्चना देवी
धुरू कुमार
दो लोग क्रू मेंबर थे, जबकि पांच में एक मरीज और उसके परिजन शामिल थे।
65% झुलसे मरीज को ले जाया जा रहा था दिल्ली
रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ अनंत सिन्हा ने बताया कि 41 वर्षीय संजय कुमार, जो लातेहार जिले के चंदवा के निवासी थे, 16 फरवरी को 65 प्रतिशत जलने की हालत में भर्ती हुए थे। परिवार ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया और सोमवार को एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। मरीज शाम 4:30 बजे अस्पताल से रवाना हुआ था।

डीजीसीए और एएआईबी की जांच शुरू
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद खराब मौसम के कारण रूट डायवर्जन की मांग की थी। शाम 7:34 बजे वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल माइल दक्षिण-पूर्व में रडार और संचार संपर्क टूट गया।
Directorate General of Civil Aviation ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की टीम को भी जांच और ब्लैक बॉक्स बरामद करने के लिए घटनास्थल भेजा गया है।
प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 5
Total Users : 344125
Total views : 569513

शहर चुनें