April 5, 2026 1:38 am

April 5, 2026 1:38 am

चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026 का भव्य आगाज़; प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडी,

भारत सहित आठ देशों से आए। 3,500 धावकों ने भरी दौड़

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय

फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 1 मार्च:. सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ ने रविवार को खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए फस्ट चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026 की मेजबानी की। खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भारत सहित आठ देशों से आए लगभग 3,500 धावकों ने हिस्सा लिया। यह मैराथन न केवल शहर के खेल कैलेंडर में मील का पत्थर साबित हुई, बल्कि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश भी दे गई।

चंडीगढ़ क्लब से हुआ शुभारंभ
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब से मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष बात यह रही कि प्रशासक स्वयं भी 5 किलोमीटर श्रेणी में शामिल हुए और धावकों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, एकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नागरिकों से नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।


मैराथन में चार प्रमुख श्रेणियां शामिल थीं:
42 किमी (फुल मैराथन) – 323 प्रतिभागी
21 किमी (हाफ मैराथन) – 740 प्रतिभागी
10 किमी दौड़ – 1270 प्रतिभागी
5 किमी दौड़ – 1168 प्रतिभागी
इस आयोजन में 38 अंतरराष्ट्रीय धावकों और 21 दिव्यांग प्रतिभागियों की भागीदारी ने इसे समावेशी और वैश्विक स्वरूप प्रदान किया। दिव्यांग खिलाड़ियों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि खेल सभी के लिए हैं।


आकर्षक पुरस्कार राशि ने बढ़ाया रोमांच
फुल मैराथन (42 किमी) – पुरुष एवं महिला (ओवरऑल)
प्रथम: ₹7,00,000
द्वितीय: ₹5,00,000
तृतीय: ₹3,00,000
हाफ मैराथन (21 किमी) – पुरुष एवं महिला (ओवरऑल)
प्रथम: ₹4,00,000
द्वितीय: ₹3,00,000
तृतीय: ₹1,50,000
10 किमी दौड़ – पुरुष एवं महिला (ओवरऑल)
प्रथम: ₹2,00,000
द्वितीय: ₹1,50,000
तृतीय: ₹1,00,000
अस्थायी परिणाम: अंतरराष्ट्रीय धावकों का दबदबा
(स्पोर्ट्स टाइमिंग सॉल्यूशंस द्वारा घोषित)
फुल मैराथन (42 किमी)
महिला वर्ग:
प्रथम: मेस्केरेम टेसफाये फिकाडू (02:31:14), इथियोपिया
द्वितीय: रूथ चेलांगत वाकाबू (02:31:15), केन्या
तृतीय: रीटा जेलागाट (02:33:57), केन्या
पुरुष वर्ग:
प्रथम: ओलबाना नेगासा याडाटे (02:17:41), इथियोपिया
द्वितीय: एग्ग्रे किप्रोटिच रोनो (02:17:41), केन्या
तृतीय: सिलास चेबी (02:17:42), इथियोपिया
हाफ मैराथन (21 किमी)
महिला वर्ग:
प्रथम: त्सेहाय डेसालेग्न (01:14:38), इथियोपिया
द्वितीय: इवीन चेपकेमोई (01:15:29), केन्या
तृतीय: मुन्नी देवी (01:15:42), भारत
पुरुष वर्ग:
प्रथम: हरमनजोत सिंह (01:02:04), भारत
द्वितीय: पंचानन बेरा (01:02:09), केन्या
तृतीय: केम्बोई केविन किपरोनो (01:02:14), केन्या
10 किमी दौड़
महिला वर्ग:
प्रथम: सोनिया (00:34:35), भारत
द्वितीय: सेनायित आयले (00:34:38), केन्या
तृतीय: अंजलि (00:38:46), भारत
पुरुष वर्ग:
प्रथम: साहिल कपूर, भारत
द्वितीय: गौरव कसाना, भारत
तृतीय: सावन, भारत


पुरस्कार वितरण समारोह में गणमान्य रहे उपस्थित
पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, प्रशासक की खेल सलाहकार परिषद के सदस्य संजय टंडन, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, खेल सचिव प्रेरणा पुरी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, निदेशक खेल सौरभ कुमार अरोड़ा, मुख्य अभियंता सी.बी. ओझा तथा ओलंपियन गुरजंत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


फिट चंडीगढ़ की दिशा में बड़ा कदम
फस्ट चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन 2026 ने यह साबित कर दिया कि चंडीगढ़ केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।
यह आयोजन “फिट चंडीगढ़ – हेल्दी चंडीगढ़” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। शहरवासियों में उत्साह और जोश देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में यह मैराथन एक प्रतिष्ठित वार्षिक खेल आयोजन के रूप में स्थापित होगी।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 0 9 6 0
Total Users : 290960
Total views : 493075

शहर चुनें