August 29, 2026 3:02 am

August 29, 2026 3:02 am

ट्रेड डील पर सरकार स्पष्ट करे स्थिति, विरोधाभासी बयान देना बंद करे: सैलजा

देशहित के मुद्दों पर कांग्रेस का देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू
-कथित ट्रेड डील को लेकर देशभर में भ्रम और आशंकाएं बनी हुई हैं
नई दिल्ली, 1 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाए गए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ मिलकर किया। यह अभियान देशहित से जुड़े गंभीर आर्थिक और कृषि प्रश्नों पर जनमत संगठित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील को लेकर देशभर में भ्रम और आशंकाएं बनी हुई हैं। एक ओर सरकार के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय समझौते की चर्चा करते हैं, वहीं दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि अभी तक कोई डील नहीं हुई। इस प्रकार के विरोधाभासी बयान जनता को गुमराह करने वाले हैं। सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है और यदि कोई वार्ता या समझौता हुआ है तो उसकी शर्तें सार्वजनिक की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। देश की कृषि और स्थानीय बाजारों को प्रभावित करने वाले निर्णय बिना व्यापक चर्चा, पारदर्शिता और जवाबदेही के नहीं लिए जाने चाहिए। लोकतंत्र में जनता को विश्वास में लेना सरकार की जिम्मेदारी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। जब तक केंद्र सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक नहीं करती तथा देशहित के प्रतिकूल किसी भी निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और कांग्रेस पार्टी उस आवाज को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 8
Total Users : 400078
Total views : 645608

शहर चुनें