August 29, 2026 12:19 am

August 29, 2026 12:19 am

ऑस्टिन में बार के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, भारतीय-अमेरिकी छात्रा सहित 4 की मौत

FBI ने संभावित आतंकी एंगल से शुरू की जांच, 14 घायल, कई की हालत गंभीर
ह्यूस्टन/ऑस्टिन (टेक्सास): अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन में रविवार देर रात एक बार के बाहर हुई भीषण गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 21 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्रा सविता शान भी शामिल हैं। घटना के बाद संघीय जांच एजेंसियों ने संभावित आतंकी एंगल से जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 1:59 बजे (स्थानीय समय) ऑस्टिन के डाउनटाउन स्थित एक बार के बाहर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संदिग्ध हमलावर पहले एक SUV से गोलीबारी करता हुआ पहुंचा और फिर वाहन से बाहर निकलकर राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।
Austin Police Department ने बताया कि पहली इमरजेंसी कॉल मिलने के लगभग एक मिनट के भीतर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।

हमलावर की पहचान
पुलिस ने हमलावर की पहचान 53 वर्षीय नडियागा डायग्ने के रूप में की है, जो मूल रूप से सेनेगल का रहने वाला था और बाद में अमेरिकी नागरिक बन गया था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, घटनास्थल और संदिग्ध के घर से ईरानी झंडा और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी लिखावट बरामद हुई है। इसी आधार पर मामले की जांच संभावित अंतरराष्ट्रीय या वैचारिक आतंकी संबंधों के एंगल से की जा रही है।
Federal Bureau of Investigation की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स के नेतृत्व में फेडरल अथॉरिटी हमले के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन या कट्टरपंथी विचारधारा की भूमिका की जांच कर रही है।
भारतीय-अमेरिकी छात्रा सविता शान की मौत
मृतकों में शामिल सविता शान ऑस्टिन की निवासी और University of Texas at Austin की छात्रा थीं। कुछ ही महीनों में उनका कोर्स पूरा होने वाला था।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, वह मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं और एक प्रतिभाशाली छात्रा एवं सक्रिय स्टूडेंट लीडर के रूप में जानी जाती थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल रिकॉर्ड में उनका लीगल सरनेम शनमुग सुंदरम दर्ज था। वह लिबरल आर्ट्स एंड साइंस एकेडमी से ग्रेजुएट थीं और शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सामुदायिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं।

अन्य मृतक और घायल
ऑस्टिन पुलिस चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अन्य मृतक की पहचान 19 वर्षीय राइडर हैरिंगटन के रूप में की।
घायलों में कई छात्र शामिल हैं। 21 वर्षीय करण भक्ता, जो यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास का छात्र है, ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बाहर था, तभी एक गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई।
घायलों में से कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भारतीय समुदाय में शोक
टेक्सास में इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ऑस्टिन के ‘सिलिकॉन हिल्स’ कॉरिडोर में रहने वाले भारतीय छात्रों और टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के बीच इस घटना से भय और आक्रोश का माहौल है।

बढ़ती सुरक्षा चिंताएं
हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमलों और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते देशभर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऐसे माहौल में इस तरह की घटना ने जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।
फिलहाल FBI और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित एंगल की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 2
Total Users : 400062
Total views : 645590

शहर चुनें