April 10, 2026 8:50 pm

April 10, 2026 8:50 pm

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IPS/HPS अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन,पूरी लिस्ट देखे

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 मार्च 2026। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले व पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस कमिश्नर, एसपी और महत्वपूर्ण विंग्स में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रमुख नियुक्तियां और बदलाव
कला रामचंद्रन (IPS) को डायरेक्टर, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL), मधुबन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
संजय कुमार (IPS) को एडीजीपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) नियुक्त किया गया।
सिवास कविराज (IPS) को प्रमोशन के बाद पंचकूला के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. राजश्री सिंह (IPS) को झज्जर पुलिस कमिश्नर बनाया गया।
अभिषेक जोरवाल (IPS) को प्रमोशन के बाद डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर), पंचकूला नियुक्त किया गया।
अन्य अहम तबादले
राजेंद्र कुमार मीणा (IPS) को ज्वाइंट सीपी, सोनीपत लगाया गया।
मनबीर सिंह (IPS) को डीआईजी, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया (रोहतक) भेजा गया।
वीरेंद्र विज (IPS) बने डीआईजी, स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकूला।
धीरज कुमार (IPS) को एआईजी ट्रेनिंग, पंचकूला की जिम्मेदारी मिली।
अरश सुंग (IPS) को कमांडेंट, IRB भोंडसी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया।
नरेंद्र बिजारनिया (IPS) को कमांडेंट, न्यूवल (करनाल) लगाया गया।
हिमाद्री कौशिक (IPS) को डीसीपी क्राइम, फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
मयंक गुप्ता (IPS) बने एसपी साइबर, पंचकूला।
नए प्रमोशन पर तैनाती
2022 बैच के कई आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:
उत्तम (IPS) – एडिशनल एसपी, हिसार
फैसल खान (IPS) – एडिशनल एसपी, नारनौल
आयुष यादव (IPS) – एडिशनल एसपी, रोहतक
वाई.वी.आर. साशी शेखर (IPS) – एडिशनल एसपी, नूंह
कांची सिंघल (IPS) – एडिशनल एसपी, करनाल
HPS अधिकारियों में बदलाव
मुकेश कुमार (HPS) को कमांडेंट, 2nd HAP, मधुबन लगाया गया।
सिद्धार्थ ढांडा (HPS) को ERSS, पंचकूला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
नूपुर बिश्नोई (HPS) को महिला सुरक्षा, पंचकूला में तैनाती मिली।
जय वीर राठी (HPS) को डीसीपी/NIT फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
आदेश जारी
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 8 5 3
Total Users : 294853
Total views : 498747

शहर चुनें