June 17, 2026 1:51 pm

June 17, 2026 1:51 pm

HARYANA: गैस की किल्लत पर हुड्डा का हमला, पूछा—कमी नहीं तो लाइनें क्यों?

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 मार्च: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देशभर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रही है, तो फिर जगह-जगह लोगों की लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा समेत कई जगहों पर एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है, लेकिन सरकार इस पर स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे होटल, रेस्तरां, ढाबे और कैटरिंग व्यवसाय ठप पड़ गए हैं या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी में भी देरी हो रही है, जिससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि एलपीजी की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने रखा जाए और सप्लाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर भी हुड्डा ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसमी बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को तुरंत गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि एक सीट जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत थी, जबकि कांग्रेस को 32 वोट मिले थे। इसके बावजूद निर्वाचन अधिकारी ने कथित तौर पर साजिश के तहत कांग्रेस के 4 वोट रद्द कर दिए। उन्होंने बताया कि इस मामले में कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है। साथ ही क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के खिलाफ पार्टी हाईकमान द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 4 6
Total Users : 345446
Total views : 571488

शहर चुनें