August 30, 2026 4:46 am

August 30, 2026 4:46 am

चंडीगढ़/हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, 15 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (आईएमडी) के अनुसार राज्य के करीब 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर प्रमुख रूप से शामिल हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर:
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे दिन के समय बढ़ रही गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना बनेगा।
27 से 29 मार्च तक बारिश और आंधी के आसार:
मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को दक्षिण और पूर्वी हरियाणा में भी बारिश का दायरा बढ़ेगा। 28 मार्च को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 मार्च तक कई जगहों पर गरज-चमक और आंधी जारी रह सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

किसानों के लिए अलर्ट:
तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए पहले से जरूरी इंतजाम कर लें। खासकर गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव:
राज्य में न्यूनतम तापमान में औसतन करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान सोनीपत में 13.8°C दर्ज हुआ, जबकि हिसार में 15.5°C, करनाल में 14°C और रोहतक में 16.8°C रहा।
वहीं, दिन के तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35°C, हिसार में 34°C, अंबाला में 31.6°C और करनाल में 31.2°C दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम के बदलते रुख के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें