August 30, 2026 5:50 am

August 30, 2026 5:50 am

मंडियों में किसानों के लिए इनेलो ने बनाए कष्ट निवारण केंद्र, गेहूं खरीद शर्तों को बताया तुगलकी फरमान: अभय चौटाला

चंडीगढ़, 5 अप्रैल। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए इनेलो द्वारा प्रदेश की सभी मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने गेहूं खरीद पर सरकार द्वारा लगाई गई शर्तों को “तुगलकी फरमान” बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा।
रविवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौटाला ने बताया कि 6 अप्रैल को देवी लाल की पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित संघर्ष स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोगों से रक्तदान, पौधारोपण व जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।
चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों को फसल बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा ट्रैक्टर नंबर, बायोमेट्रिक सत्यापन, पोर्टल पंजीकरण और गेट पास जैसी शर्तें लागू कर किसानों की दिक्कतें बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए इनेलो ने हर मंडी में कष्ट निवारण केंद्र शुरू किए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ये शर्तें वापस नहीं लीं तो 10 अप्रैल के बाद इनेलो बड़ा आंदोलन करेगी। चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए बिजली, पानी और ठहरने जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
फसल नुकसान को लेकर उन्होंने मांग की कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली खरीफ फसल में नुकसान झेलने वाले केवल करीब 10 प्रतिशत किसानों को ही मुआवजा मिला।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी चौटाला ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस विभाग में हजारों पद खाली होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के पास ठोस जवाब नहीं है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 6
Total Users : 400796
Total views : 646596

शहर चुनें