May 23, 2026 11:12 pm

May 23, 2026 11:12 pm

HARYANA NEWS: कर्मचारियों को नहीं आना पड़ा, प्रदर्शन कर रहे हजारों बिजली कर्मियों के बीच ज्ञापन लेने खुद पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों ने संग लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 मई- अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज बुधवार को अम्बाला छावनी में प्रदेशभर से एकत्रित हुए ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के हजारों सदस्यों के बीच उनके प्रदर्शनस्थल पर ही पहुंच गए जिसे देख कर्मचारी हैरान रह गए। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देने हेतु मंत्री अनिल विज के आवास पर आना था, मगर मंत्री अनिल विज ज्ञापन लेने के लिए स्वयं हजारों कर्मचारियों के बीच प्रदर्शनस्थल पर पहुंच गए। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचते ही ऊर्जा मंत्री अनिल विज हजारों कर्मचारियों के बीच से होते हुए सीधे मंच पर पहुंचे जहां उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया।ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दफ्तर हमेशा कर्मचारियों के लिए खुले हैं, यूनियन नेताओं ने उनके समक्ष कुछ मांगे रखी हैं जिनमें मुख्य एक्स-ग्रेशिया की मांग रखी है जिसमें कुछ कर्मचारियों की मृत्यु होने पर एन्हें एक्स-ग्रेशिया नहीं मिल है जिसमें पांच वर्ष की शर्त है, वह कोशिश करेंगे की इसमें पांच वर्ष से घटाकर इसे दो वर्ष किया जाए।उन्होंने यूनियन की दूसरी मांग कि कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने पर कहा कि इस मांग को उन्होंने शुरू करवा दिया है और पोर्टल पर ऐसे कर्मचारियों के नाम चढ़ाए जा रहे हैं। इसी प्रकार, कर्मचारियों को रिस्क अलांउस की मांग पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस पर वह सहमत है और आपके साथ वह भी सरकार से रिक्स अलाउंस दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह कर्मचारियों को काम करने के लिए सुरक्षा औजार उपलब्ध कराएंगे इसके लिए वह कर्मचारियों को पूरी तरह से आश्वस्त करते हैं।वहीं, कर्मचारियों की अन्य मांगों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही वह वर्कर यूनियन और अधिकारियों की सांझा मीटिंग करवाएंगे

ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों ने संग लगाया नारा “अनिल विज तुम्हारा है….” तो कर्मचारियों ने तालियां बजाई
यूनियन सदस्यों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आप जो नारा “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” लगा रहे हैं उसमें एक पंक्ति और जोड़ लें कि “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, अनिल विज तुम्हारा है”। ऊर्जा मंत्री द्वारा यह पंक्तियां बोलते ही यूनियन सदस्यों ने तालियां बजाते हुए इसकी सराहना की।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 6 0 6
Total Users : 323606
Total views : 540339

शहर चुनें