November 18, 2026 12:45 am

November 18, 2026 12:45 am

हरियाणा डेपुटेशन कर्मचारियों के वित्तीय लाभों में भेदभाव का मामला शिक्षा निदेशक के समक्ष उठाया

एसोसिएशन ने निदेशक शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन; लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026।हरियाणा डेपुटेशन एम्पलाई के वित्तीय एवं अन्य भत्तों से जुड़े मामलों में शिक्षा विभाग द्वारा कथित रूप से नियमों और उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना न किए जाने का मामला आज निदेशक शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ श्री नितिन सिंगला के संज्ञान में लाया गया। इस संबंध में हरियाणा डेपुटेशन एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के पदाधिकारी राजबीर नैन ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया तथा चंडीगढ़ प्रशासन के उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद शिक्षा विभाग में हरियाणा डेपुटेशन कर्मचारियों को उनके जायज वित्तीय लाभ देने में अनावश्यक देरी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 में जारी पत्र के अनुसार हरियाणा एवं पंजाब से आए डेपुटेशन कर्मचारियों को चंडीगढ़ के कर्मचारियों की तर्ज पर निर्धारित लाभ दिए जाने हैं, लेकिन लगभग दस महीने बीत जाने के बाद भी शिक्षा विभाग में इन आदेशों की पूर्ण रूप से पालना नहीं हो रही है।
राजबीर नैन ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के कार्यालयों में वित्तीय मामलों को निपटाने वाले कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित नियमों और नीतियों को दरकिनार कर डेपुटेशन कर्मचारियों को उनके जायज वित्तीय लाभों से वंचित कर रहे हैं। इन मामलों को कई बार उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इसी महीने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीक्षक द्वारा हरियाणा डेपुटेशन कर्मचारियों को चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस (CEA) देने से लिखित रूप में मना कर दिया गया, जबकि एसोसिएशन के अनुसार यह निर्णय चंडीगढ़ प्रशासन के लागू नियमों एवं निर्देशों के विपरीत है।
एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक शिक्षा विभाग से मांग की कि डेपुटेशन कर्मचारियों को चंडीगढ़ के कर्मचारियों की तर्ज पर सभी पात्र वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएं तथा लंबित भत्तों एवं एरियर का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
निदेशक शिक्षा विभाग  नितिन सिंगला ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और हरियाणा डेपुटेशन कर्मचारियों के लंबित मामलों को स्पष्ट करने एवं उनका शीघ्र निपटारा करने के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए।
इस बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी राजबीर नैन, हरियाणा डेपुटेशन कर्मचारी दीपिका सिंगला (प्रवक्ता), रणबीर जांगड़ा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि निदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित वित्तीय मामलों का समाधान होगा और उन्हें उनके जायज अधिकारों का लाभ मिल सकेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 6 7 9 4
Total Users : 456794
Total views : 722582

शहर चुनें