June 5, 2026 5:31 am

June 5, 2026 5:31 am

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 18 HCS अधिकारियों के तबादले

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 मई। हरियाणा सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के तहत कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर समेत वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए हैं।
सरकार ने पानीपत के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार दहिया का तबादला कर उन्हें हरियाणा सचिवालय स्थापना में स्पेशल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण विभाग में निदेशक एवं विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं पलवल के डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर को पलवल का नया डीसी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत समवर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी फरीदाबाद का एडमिनिस्ट्रेटर और फरीदाबाद अर्बन एस्टेट का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। साथ ही उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। उत्सव आनंद को पलवल में अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Loading Viewer...

एचसीएस अधिकारियों में शालिनी चेतल को हिसार में अतिरिक्त कमिश्नर-कम-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। मनीष कुमार लोहान को सिविल एविएशन विभाग में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है, जबकि रुचि सिंह बेदी को अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
आशुतोष राजन को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। शंभू को अपने मौजूदा कार्यभार के साथ होल्डिंग्स एवं लैंड रिकॉर्ड्स (समेकन) के अतिरिक्त निदेशक का जिम्मा दिया गया है। अनिल कुमार यादव को नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। डॉ. कुलदीप सिंह को व्यासपुर का एसडीएम (सिविल) बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार-1 को जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव आरटीए, नारनौल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जसपाल सिंह को छाछरौली का एसडीएम (सिविल), अंकित अधिकारी को हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल का रजिस्ट्रार एवं संयुक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन), रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट तथा अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव नियुक्त किया गया है।
सरकार ने अनमोल को सोनीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। मोनिका को ‘डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर’, हरियाणा में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। प्रमेश सिंह को कैथल का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि आशीष कुमार को कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एचएसवीपी कुरुक्षेत्र के एस्टेट ऑफिसर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 7 4
Total Users : 333274
Total views : 554043

शहर चुनें