June 17, 2026 1:21 pm

June 17, 2026 1:21 pm

पंचकूला पुलिस का बड़ा अभियान: विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला, 07 जनवरी 2026: पंचकूला पुलिस की एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने विदेश भेजने के नाम पर की गई ठगी के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह मामला अक्टूबर 2023 का है। शिकायतकर्ता ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देते हुए आरोपी ने कुल 32 लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ओंकार सिंह, जो अंबाला का निवासी है, ने अलग-अलग समय पर शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बेटे को विदेश नहीं भेजा और पैसे भी वापस नहीं किए।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना रायपुर रानी में 26 नवंबर 2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 120-बी और एमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 5 जनवरी 2026 को इंचार्ज योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरोपी ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी दिव्यांग है।
ओंकार सिंह को 6 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच एएसआई राकेश कर रहे हैं।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि विदेश भेजने, नौकरी दिलाने या वीज़ा लगवाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बड़ी राशि देने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें। केवल अधिकृत और पंजीकृत एजेंटों से ही संपर्क करें। धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 2 6
Total Users : 345426
Total views : 571463

शहर चुनें