June 13, 2026 2:30 pm

June 13, 2026 2:30 pm

KAITHAL: खेल-खेल में मिलेगी साइबर और सड़क सुरक्षा की सीख: डॉ. विजय कुमार

चावला ने तैयार किया साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा खेल गतिविधियों का खेल पिटारा

साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता खेल पिटारा लागू करने वाला हरियाणा का पहला जिला बना कैथल

कैथल के समस्त विद्यालयों में ‘साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा खेल पिटारा’ का होगा क्रियान्वयन

साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा डॉ. विजय कुमार चावला हुए सम्मानित

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
कैथल,11 जून। जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अभिनव एवं शिक्षाप्रद साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता खेल पिटारा तैयार किया गया है। यह पहल मनोरंजन और शिक्षा का अनूठा संगम है, जिसके माध्यम से बच्चे, युवा और समाज के अन्य वर्ग खेल-खेल में महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों को सहज रूप से सीख सकेंगे। आज जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनप्रीत सिंह सूदन ने डॉ चावला द्वारा तैयार साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता खेल पिटारा का विमोचन किया। उन्होंने बताया जिला पुलिस कैथल द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कैथल के समस्त विद्यालयों में ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता पोस्टर्स’ के प्रसार एवं ‘साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा खेल पिटारा’ गतिविधियों का क्रियान्वयन होगा। साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता खेल पिटारा लागू करने वाला कैथल हरियाणा का पहला जिला है,जिसमें विद्यार्थियों वें आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं यातायात नियमों के पालन के लिए खेल-खेल में प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग कैथल के सहयोग से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन में जागरूकता फैलाने में ये खेल पिटारा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।


इस खेल पिटारे में पासा खेल, साँप-सीढ़ी, लूडो, रोल-प्ले गतिविधियाँ, शब्द खोज पहेली तथा स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को मजबूत पासवर्ड बनाने, ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी लिंक से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग तथा साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होंगी। साथ ही यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, गति सीमा के पालन तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति भी जागरूकता विकसित होगी। जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें आज सम्मानित किया और कहा कि डॉ. विजय कुमार चावला द्वारा विकसित यह “साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता खेल पिटारा” विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के साथ-साथ “सुरक्षित इंटरनेट–सुरक्षित समाज–सुरक्षित भारत” तथा “सुरक्षित सड़क–सुरक्षित जीवन” के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 2 1 4 3
Total Users : 342143
Total views : 566703

शहर चुनें