बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 14 जून। भारत विकास परिषद में रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पारस अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय महावीर सिंह छौंककर के दिशा-निर्देश पर अमिता पंवार द्वारा कराया गया। इस अवसर पर रेणु चावला और पल्लवी राजदान ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू जागरण मंच के सुरेन्द्र जी का विशेष योगदान रहा। वहीं गुर्जर एकता स्वाभिमान मंच के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम की सबसे विशेष और प्रेरणादायक बात यह रही कि दो दंपत्तियों ने एक साथ रक्तदान किया। पति-पत्नी दोनों के रक्तदाता बनने की पहल को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
















Total Users : 416513
Total views : 667600