चंडीगढ़, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व मेयर अरुण सूद के पिता का सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत का अंतिम संस्कार आज 20 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट, चंडीगढ़ में किया जाएगा।
विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अरुण सूद और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।














Total Users : 412589
Total views : 662440