September 13, 2026 11:57 am

September 13, 2026 11:57 am

चंडीगढ़ पुलिस में DSP स्तर पर तबादले, चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 21 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (PEB) की ओर से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार:
डीएसपी मनु शर्मा को पुलिस लाइन एवं ट्रेनिंग से डीएसपी ट्रेनिंग नियुक्त किया गया है।
डीएसपी मलकित सिंह को ऑन प्रमोशन से डीएसपी ट्रैफिक का कार्यभार सौंपा गया है।
डीएसपी पूनम दीलावरी को ऑन प्रमोशन से डीएसपी लाइंस नियुक्त किया गया है।
डीएसपी परवेश शर्मा को ऑन प्रमोशन से डीएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों की तैनाती को सुदृढ़ करना है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 6 3 8
Total Users : 412638
Total views : 662502

शहर चुनें