October 31, 2026 10:23 pm

October 31, 2026 10:23 pm

चंडीगढ़ पुलिस में तीन सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किए आदेश

रमेश गोयत
चंडीगढ़,21 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस में तीन सब-इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में यूटी चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने सोमवार को पदोन्नति आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार एसआई मोहित सिंह (नं. 1056/सीएचजी) को इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ कर्मचारी (संशोधित वेतन) नियम, 2023 के तहत पे लेवल-07 का लाभ मिलेगा। फिलहाल वे अपने वर्तमान पदस्थापन पर ही कार्य करते रहेंगे।
इसके अलावा एसआई प्रमोद कुमार (नं. 1057/सीएचजी) तथा एसआई कुलदीप सिंह (नं. 1058/सीएचजी) को भी इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन दोनों की पदोन्नति विजिलेंस सेल में उपलब्ध पूर्व कैडर रिक्तियों के विरुद्ध की गई है। आदेशों के अनुसार दोनों अधिकारी भी फिलहाल अपने वर्तमान पदस्थापन पर कार्यरत रहेंगे।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदोन्नतियां किसी न्यायालय के आदेश अथवा चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पदोन्नति में आरक्षण संबंधी नीति के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी। यदि विजिलेंस सेल से संबंधित किसी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक हुआ तो संबंधित अधिकारी को बिना पूर्व सूचना के पुनः अपने मूल सब-इंस्पेक्टर पद पर भेजा जा सकता है।
चंडीगढ़ पुलिस में इन पदोन्नतियों को अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य, अनुभव और सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। इससे पुलिस बल में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 4 3 0 6 1
Total Users : 443061
Total views : 703367

शहर चुनें