August 5, 2026 11:37 pm

August 5, 2026 11:37 pm

CHANDIGARH : आधार को मिला नया चेहरा: यूआईडीएआई ने जारी किया आधार शुभंकर ‘उदय’

आधार सेवाओं की जानकारी अब और सरल व सुलभ; मायगॉव प्रतियोगिता से हुआ चयन

चंडीगढ़। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार सेवाओं को आम लोगों तक आसान और प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से आधार का आधिकारिक शुभंकर ‘उदय’ जारी किया है। यह शुभंकर अपडेट, प्रमाणीकरण, ऑफ़लाइन सत्यापन, जानकारी साझा करने, नई तकनीक अपनाने और दायित्वपूर्ण उपयोग जैसी आधार सेवाओं की जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत करेगा।
शुभंकर के डिज़ाइन और नामकरण के लिए यूआईडीएआई ने मायगॉव प्लेटफॉर्म पर एक खुली राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें देशभर से 875 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। छात्र, पेशेवर और डिज़ाइनरों ने आधार के महत्व को अपनी-अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। निष्पक्ष और पारदर्शी चयन के लिए बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई।

विजेताओं की सूची:
शुभंकर डिज़ाइन प्रतियोगिता:
प्रथम: अरुण गोकुल (त्रिशूर, केरल)
द्वितीय: इदरीस दवाईवाला (पुणे, महाराष्ट्र)
तृतीय: कृष्णा शर्मा (गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश)
शुभंकर नामकरण प्रतियोगिता:
प्रथम: रिया जैन (भोपाल)
द्वितीय: इदरीस दवाईवाला (पुणे)
तृतीय: महाराज सरन चेल्लापिल्ला (हैदराबाद)
तिरुवनंतपुरम में आयोजित यूआईडीएआई के समारोह में अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा ने ‘उदय’ का लोकार्पण किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह शुभंकर एक अरब से अधिक नागरिकों के लिए आधार से जुड़ा संवाद अधिक समावेशी, सरल और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि खुली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से जनभागीदारी ने आधार के मूल सिद्धांत—विश्वास और स्वीकृति—को और मजबूत किया है। वहीं, उप महानिदेशक विवेक सी. वर्मा ने बताया कि ‘उदय’ एक साथी और मार्गदर्शक के रूप में लोगों को आधार संबंधी जानकारी सहज रूप से उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 3 2 5
Total Users : 383325
Total views : 623019

शहर चुनें