November 15, 2026 4:49 am

November 15, 2026 4:49 am

पंचकूला में पहली बार ड्रोन से होगी पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी

पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने तैनात किया ड्रोन

दोपहर 3 से रात 9 बजे तक ड्रोन से होगी निगरानी, पराली जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 3 नवंबर- धान की पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचकूला द्वारा पहली बार ड्रोन के माध्यम से जिले में निगरानी शुरू की जा रही है। इसके लिए ड्रोन तैनात किया गया है, जो जिले के चिन्हित गांवों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखेगा।
उप निदेशक, कृषि विभाग पंचकूला डॉ राकेश पोरिया ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से विशेष रूप से दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक निगरानी की जाएगी। संदिग्ध घटनाओं की जियो-टैग्ड फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ लोकेशन और समय का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई किसान धान की पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, चालान करने तथा राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेड एंट्री होने की स्थिति में संबंधित किसान को मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।
विभाग ने जिला के सभी किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को आग लगाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के सहयोग से जिले को पराली जलाने की घटनाओं से मुक्त बनाना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 2 3 9
Total Users : 454239
Total views : 719066

शहर चुनें