April 5, 2026 7:57 pm

April 5, 2026 7:57 pm

पंचकूला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दोबारा गिरफ्तार हुआ फरार चोरी का आरोपी

पंचकूला, 14 जनवरी।। पंचकूला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस हिरासत से फरार हुए चोरी के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने आरोपी को चंडीगढ़ से दबोचकर एक बार फिर कानून के शिकंजे में कस दिया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पंचकूला निवासी एक सब्जी विक्रेता ने शिकायत दी थी कि 10 जनवरी को एक युवक ने उसकी दुकान से मौका पाकर 6 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी के बाद भागते हुए आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान दीपक, निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने 11 जनवरी को थाना सेक्टर-14 में आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई रकम में से 5 हजार रुपये नकद बरामद किए।
12 जनवरी को आरोपी ने कान में दर्द की शिकायत की, जिस पर पुलिस उसे इलाज के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य नागरिक अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में दवा काउंटर से दवाई लेते समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर बाहर से बाइक पर लिफ्ट लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद थाना सेक्टर-7 में पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला दर्ज किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में, जांच अधिकारी सुनील दीक्षित सहित टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को सेक्टर-52, चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस हिरासत से फरार होना गंभीर अपराध है। पंचकूला पुलिस अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं है। आरोपी की 24 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तारी यह साबित करती है कि पुलिस टीमें पूरी तरह सतर्क, पेशेवर और प्रतिबद्ध हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 6 2
Total Users : 291262
Total views : 493524

शहर चुनें