September 20, 2026 3:12 am

September 20, 2026 3:12 am

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की गाड़ी टकराई, सभी सुरक्षित

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले से जुड़ी एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह घटना पिनगवां क्षेत्र के अंतर्गत गांव रिठठ के पास हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा एक ट्रक एक्सप्रेसवे की नंबर-एक लेन में चलते हुए अचानक टायर फटने के कारण रुक गया। ट्रक के अचानक रुकने से पीछे से आ रही एक वैगनआर कार उससे टकरा गई। इसी दौरान जयपुर की ओर जा रहा पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का काफिला भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
हादसे को देखकर काफिले की पायलट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल रही एस्कॉर्ट एर्टिगा गाड़ी भी टकरा गई। हालांकि टक्कर मामूली थी और किसी भी वाहन में सवार व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया।
पिनगवां थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और ट्रक का टायर फटना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की नियमित जांच कराकर ही यात्रा करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 9 1
Total Users : 416491
Total views : 667576

शहर चुनें