September 25, 2026 3:14 pm

September 25, 2026 3:14 pm

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर जरूरतमंद नवजातों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

चंडीगढ़,। लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर एन.ए. कल्चरल सोसाइटी और एमआई दिशा वीरा सेंटर, चंडीगढ़ की ओर से जरूरतमंद व नवजात शिशुओं के लिए मानवीय पहल की गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था ने नवजात बच्चों को डायपर और कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई।
सोसाइटी की प्रेसिडेंट निखार आनंद मिढ़ा ने बताया कि टीम ने सेक्टर-25 सिविल डिस्पेंसरी और दरिया की कॉलोनी में जाकर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई। यह सेवा अभियान लगातार एक महीने तक जारी रहा, जिससे बड़ी संख्या में नवजात शिशुओं को सर्दी से सुरक्षा मिल सकी।


इस अवसर पर कमलेश, श्वेता, ममता, पायल, सविता शर्मा, संतोष शर्मा और शिल्पा जैन मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था की ओर से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।


निखार आनंद मिढ़ा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के उन नन्हे बच्चों तक सहायता पहुंचाना है, जिनके पास सर्दियों से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे भी जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आएं और इस सेवा अभियान से जुड़ें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 9 4 6 8
Total Users : 419468
Total views : 671465

शहर चुनें