May 23, 2026 10:31 pm

May 23, 2026 10:31 pm

चंडीगढ़ नगर निगम गणतंत्र दिवस पर करेगा 35 अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित, देखे पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर नगर निगम चंडीगढ़ (Municipal Corporation Chandigarh) विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक व्यक्तियों को सम्मानित करेगा। इस संबंध में नगर निगम के स्थापना शाखा द्वारा 24 जनवरी 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कुल 35 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान और सेवाओं के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
सम्मानित होने वालों में हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल, फायर सर्विस, पशु चिकित्सा, स्वच्छता, ड्राफ्ट्समैन, क्लर्क, ड्राइवर, माली, एमटीएस, एमटीडब्ल्यू, बेलदार सहित विभिन्न संवर्गों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कार्यरत कर्मियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए चुना गया है।
प्रमुख रूप से सम्मानित होने वालों में कार्यकारी अभियंता (हॉर्टिकल्चर) प्रीतपाल सिंह, एसडीई (इलेक्ट्रिकल) रुदेश कुमार, सेक्शन ऑफिसर अरुण कुमार, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर नीरज, जेई (हॉर्टिकल्चर) शुभम, ड्राफ्ट्समैन सरवजीत सिंह, जूनियर ड्राफ्ट्समैन इंदरजीत कौर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव लखनपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर आशीष मलिक, क्लर्क अवनीत कौर, मनीषा, हिमानी, फायर विभाग से कई लीडिंग फायरमैन, फायरमैन, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, माली, एमटीडब्ल्यू और बेलदार शामिल हैं।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इन कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं, जिनकी सराहना करते हुए गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उन्हें सम्मानित किया जाना गर्व का विषय है।
नगर निगम का यह कदम कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

पीडीएफ में पूरी लिस्ट नीचे पढ़े

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 8 8
Total Users : 323588
Total views : 540316

शहर चुनें