July 14, 2026 11:34 am

July 14, 2026 11:34 am

हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घनी धुंध का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार सर्द बना हुआ है। सुबह के समय प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अति घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी काफी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कड़ाके की ठंड और घनी धुंध का दौर जारी है। इसे देखते हुए आज शुक्रवार के लिए घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ नजर आ रहा है। इसके चलते दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी हुई है और फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। रोहतक और हिसार में दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे दोपहर में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है।
31 जनवरी तक धुंध, फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक सुबह और रात के समय धुंध बने रहने की संभावना है। वहीं 31 जनवरी की देर रात हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर हरियाणा में 1 और 2 फरवरी को देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से कहीं-कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। फरवरी माह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, कई क्षेत्रों में 50 से 75 प्रतिशत तक वर्षा का अनुमान है।

भिवानी में सबसे अधिक तापमान
तापमान की बात करें तो दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के समय शीतलहर के कारण ठंड और बढ़ेगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां बीते 24 घंटों में तापमान में करीब 8 डिग्री का बड़ा उछाल आया है। वहीं राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और धुंध को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 8 3 7
Total Users : 368837
Total views : 603214

शहर चुनें