August 6, 2026 8:36 am

August 6, 2026 8:36 am

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस मुख्यालय पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

राष्ट्रपिता के दिखाए आदर्शों पर चलना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि- एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था।
चंडीगढ़, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज सैक्टर-6 पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय पर उनके आदर्शों को याद किया गया और प्रातः 11 बजे 2 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता ने समूचे राष्ट्र को सत्य व अहिंसा की राह दिखाई और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और कहा कि यदि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी उनके दिखाए रास्तो जैसे- सच बोलना, अहिंसा के पथ पर चलना, अपना कार्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा भाव से करना आदि का संकल्प धारण करे तो यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को आत्ममंथन करते हुए अपने कार्यों का आकलन करना चाहिए ताकि राष्ट्रपिता ने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था उसे हम सब मिलकर साकार कर सके।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने वालों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के साथ एआईजी एडमिन हिमांशु गर्ग, एआईजी प्रोविजनिंग चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक नुपूर बिश्नोई, मोहित हांडा, सिद्धार्थ ढांडा, पुलिस अधीक्षक सिक्योरिटी सीआईडी(पुलिस मुख्यालय) राजेश कालिया सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 4 4 9
Total Users : 383449
Total views : 623180

शहर चुनें