August 29, 2026 12:20 am

August 29, 2026 12:20 am

निजी होटल में तेज म्यूजिक को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली

कुरुक्षेत्र: जिले के शाहाबाद क्षेत्र में एक निजी होटल में तेज आवाज में गाने चलाने को लेकर हुआ विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब एक युवक पर गोली चला दी गई। इस घटना में महफूज नाम के युवक को पेट में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है।

रात 11:30 बजे हुआ विवाद, देर रात परिवार को मिली सूचना
घायल युवक के भाई अमित ने बताया कि महफूज की उम्र करीब 21 वर्ष है और वह अपने दो-तीन दोस्तों के साथ होटल में ठहरा हुआ था। रात करीब 11:30 बजे साथ वाले कमरे में ठहरे व्यक्ति द्वारा तेज आवाज में गाने चलाए जा रहे थे। आवाज कम करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अमित के अनुसार, इस घटना की जानकारी उन्हें पुलिस द्वारा रात करीब 2 बजे दी गई। फिलहाल महफूज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लाइसेंसी रिवॉल्वर से की गई फायरिंग
थाना प्रभारी शाहाबाद जगदीश सिंह ने बताया कि घायल युवक अपने दोस्तों के साथ होटल में रुका था। साथ वाले कमरे में गुरुदेव नाम का व्यक्ति ठहरा हुआ था, जो किसी अन्य व्यक्ति के पास प्राइवेट पीएसओ (PSO) के रूप में कार्य करता है। गुरुदेव द्वारा तेज आवाज में गाना चलाया जा रहा था। जब घायल युवक ने आवाज कम करने को कहा तो विवाद बढ़ गया।
थाना प्रभारी के अनुसार, विवाद के दौरान गुरुदेव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी, जिससे गोली युवक के पेट में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 2
Total Users : 400062
Total views : 645590

शहर चुनें