June 15, 2026 2:26 pm

June 15, 2026 2:26 pm

वैलेंटाइन डे से पहले HARYANA में अजीब वाकया; ₹150 के गुलाब बने विवाद की वजह, सड़क जाम कर थाने पहुंचा खरीदार

हिसार। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले हिसार के मटका चौक स्थित फूल मार्केट में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां दो गुलाब के फूलों की कीमत को लेकर हुआ विवाद सड़क जाम और पुलिस कार्रवाई तक जा पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फूल खरीदने बाजार पहुंचा और दुकानदार से दो गुलाब के फूल मांगे। दुकानदार ने फूल तैयार कर देते हुए बताया कि एक गुलाब की कीमत ₹80 है, लेकिन दो फूल ₹150 में दे दिए जाएंगे। फूल हाथ में आते ही चालक ने कीमत सुनकर नाराजगी जताई और कहा कि इतने महंगे फूल उसे नहीं चाहिए।
गुस्से में आकर चालक ने गुलाब के फूल सड़क पर फेंक दिए और दुकानदार से ₹150 वापस मांगने लगा। दुकानदार के इनकार करने पर मामला और बिगड़ गया। चालक ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच खड़ा कर दिया, जिससे इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया।
कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। दुकानदार का कहना था कि वह फूल दे चुका है, जबकि खरीदार ने फूल सड़क पर फेंक दिए और अब न फूल लौटाए जा रहे हैं और न ही पैसे दिए जा रहे हैं।
विवाद सुलझता न देख पुलिस दोनों को थाने ले गई। ट्रैक्टर चालक को पुलिस वाहन में बैठाया गया, जबकि एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चलाकर चौकी तक ले गया।
दो गुलाब के फूलों के लिए सड़क जाम और पुलिस कार्रवाई की खबर पूरे बाजार में चर्चा का विषय बनी रही। आमतौर पर वैलेंटाइन डे से पहले फूल बाजारों में रौनक रहती है, लेकिन इस बार एक खरीदार और विक्रेता के बीच हुआ यह विवाद पूरे बाजार में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 6 4
Total Users : 344064
Total views : 569439

शहर चुनें