September 20, 2026 8:36 am

September 20, 2026 8:36 am

14 फरवरी 2026 का राशिफल: सप्ताह के आखिरी दिन कई राशियों के लिए शुभ योग

चंद्रमा आज धनु राशि में संचार कर रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ और कुछ को सावधानी की जरूरत रहेगी

मेष

आज गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। मानसिक थकान रह सकती है। धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का योग है। किसी से मतभेद हो सकता है, वाणी में संयम रखें।

वृषभ

काम में देरी से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। नया काम शुरू करने से बचें। योग और ध्यान लाभकारी रहेंगे। प्रेम जीवन में धैर्य जरूरी है।

मिथुन

दिन आनंददायक रहेगा। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा, मनोरंजन और खरीदारी के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क

आज सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी में लाभ और विरोधियों पर विजय मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में संतुष्टि रहेगी।

सिंह

रचनात्मक कार्यों के लिए दिन उत्तम है। कला, संगीत, लेखन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या

परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें।

तुला

भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। यात्रा और नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धन लाभ होगा। वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नए कार्य का शुभारंभ संभव है।

धनु

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा।

मकर

खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मानसिक असंतोष रहेगा। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में सावधानी रखें। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ

आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद अच्छा है। नए काम की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन

आज का दिन अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता, पदोन्नति और मान-सम्मान के योग हैं। सरकारी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 6 8 7
Total Users : 416687
Total views : 667830

शहर चुनें