April 10, 2026 7:10 pm

April 10, 2026 7:10 pm

हरियाणा विधानसभा में आदित्य सूरजेवाला ने उठाया हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों का मुद्दा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर लाखों रजिस्ट्रेशन, लेकिन नौकरियां सिर्फ नाममात्र

कहा : साल 2025 में HKRN के तहत पूरे हरियाणा में केवल 958 युवाओं की नई भर्ती की गई है, जिसमें कैथल के मात्र 14 युवा हुए भर्ती

चंडीगढ़, 26 फ़रवरी 2026
कैथल के कांग्रेस विधायक  आदित्य सूरजेवाला ने हरियाणा विधानसभा में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 91 (दिनांक 22 फरवरी 2026) के माध्यम से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और वास्तविक रोजगार प्रदान करने के बीच के बड़े अंतर को उजागर किया है।
युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता के राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा दिए गए आधिकारिक जवाब के अनुसार:
* हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर कुल रजिस्ट्रेशन (अब तक): 14,63,428 उम्मीदवार (डेटा उपलब्ध)।
* कुल डिप्लॉयमेंट/पोर्टिंग: मात्र 1,13,914 उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से काम मिला या पोर्ट किया गया।
* इनमें से 97,051 पुराने (पोर्टेड) उम्मीदवार थे।
* केवल 16,863 नए (फ्रेश) उम्मीदवारों को नई नियुक्ति मिली।
यानी कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से फ्रेश प्लेसमेंट की दर सिर्फ लगभग 1.15% है, जबकि कुल प्लेसमेंट (पोर्टिंग सहित) भी मात्र 7.8% के आसपास है। यह आंकड़े HKRN पोर्टल की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
हरियाणा के प्रत्येक जिलों में HKRN के तहत युवाओं के रजिस्ट्रेशन (2026 तक कुल)
* हिसार : 1,46,545
* सोनीपत : 83,063
* रोहतक : 71,924
* पानीपत : 57,362
* सिरसा : 79,453
* कैथल : 82,043
* अंबाला : 55727
* भिवानी : 100244
* चरखी दादरी : 48060
* फरीदाबाद : 23723
* फतेहाबाद : 65483
* गुरुग्राम : 27477
* झज्जर : 54656
* जींद : 120718
* करनाल : 75758
* कुरुक्षेत्र : 51799
* महेंद्रगढ़ : 75183
* नूंह : 32562
* पलवल : 57192
* पंचकुला : 30312
* रेवाड़ी : 55699
* यमुनानगर : 68445
अन्य बिंदु जो विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार से पूछे :
* हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत मासिक आधार पर कितने कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा मिली — जवाब में कहा गया कि यह मानव संसाधन विभाग द्वारा संचालित है, कोई स्पष्ट आंकड़े नहीं दिए।
* विभागवार, जिला-वार और मासिक डिप्लॉयमेंट — आंशिक विभागवार डेटा दिया गया, मासिक डेटा एनेक्सर में बताया गया।
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पूरे हरियाणा में हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत साल 2025 में केवल 958 युवाओं की नई भर्ती की गई है।
जिसमें साल 2025 में मात्र दिखावा के तौर पर युवा भर्ती किए गए
* कैथल : 14
* अंबाला : 32
* चरखी दादरी : 37
* फरीदाबाद : 57
* फतेहाबाद : 23
* गुरुग्राम : 176
* हिसार : 62
* झज्जर : 24
* जींद: 57
* करनाल : 15
* कुरुक्षेत्र: 52
* महेंद्रगढ़ : 11
* नूंह: 58
* पलवल : 63
* पंचकूला : 79
* पानीपत : 7
* रेवाड़ी : 35
* रोहतक : 25
* सिरसा : 61
* सोनीपत : 35
* यमुनानगर : 10
हरियाणा के युवाओं के साथ इससे बड़ा धोखा और अन्याय क्या हो सकता है?
आदित्य सुरजेवाला ने कहा है कि लाखों युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर रजिस्टर हैं, लेकिन वास्तविक नौकरियां मिलना बहुत कम है। यह सरकार के कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों पर सवाल उठाता है। उन्होंने हरियाणा के युवाओं और संविदा कर्मचारियों के हित में पारदर्शिता और बेहतर कार्यान्वयन की मांग की है।
यह सवाल आदित्य सुरजेवाला की उस लगातार कोशिश का हिस्सा है जिसमें वे विधानसभा में युवा रोजगार, संविदा कर्मचारियों के अधिकार और सरकारी योजनाओं की असलियत उजागर करते रहे हैं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 7 3 5
Total Users : 294735
Total views : 498593

शहर चुनें